गांव के पीपल के पेड़ के नीचे कल शाम को गोवर्धन बाबा
बड़े उदास से बैठे दिखाई दिए। मैं यूं ही जरा शाम की हवा खाने और गांव के
और लोगों से मिलने निकल पड़ा था। गोवर्धन बाबा अपने जमाने में प्राइमरी के
अध्यापक रहे थे और हिन्दी के शिक्षण में काफी ख्याति पायी थी। मैंने उन्हें
अपने बचपन से गांव छोड़नें के बीच कभी भी बिना शेव की दाढ़ी और सफेद कुरते
धोती के ऊपर जवाहर सदरी के नहीं देखा था। इंटर तक की शिक्षा मेरी गांव में
हुई फिर आगे की पढ़ाई के लिए मैं गांव छोड़ कर दिल्ली आ गया था। खैर ••
आइए गोवर्धन बाबा की ओर चले।
बाबा को देखकर मैं खुद को रोक नहीं पाया, बचपन में हजारों कहानियाँ और कविताएँ बाबा ने मुझे रटाई थी, उनमें से तो बहुत सी मुझे अभी भी याद हैं। अपनी ओर किसी को आता देख बाबा सर उठाकर देखने लगे, जैसे किसी को पहचानने की कोशिश में हो। मैं पहली बार बाबा को बिना शेव और बेहद मामूली बनियान और आधी धोती में देख रहा था। आँखों पर काँच का मोटा चश्मा 👓 था जिसके प्रेम में एक रस्सी लगी थी, जिससे चश्मा 👓 नीचे न गिरे और टूटे फ्रेम की इज्जत रख सके।
मैंने पास पहुंच कर कहा, "बाबा प्रणाम! " और झुककर पैर छू लिया। बाबा ने नजरें मिचमिचाते हुए पूछा, अरे! आदित्य बेटा, कब आए"?
"आज सुबह ही बाबा"! मैंने पास के पत्थर पर बैठते हुए कहा।
"और सुनाओ, पढ़ाई कैसी चल रही है"?
" पढ़ाई पूरी हो गई है बाबा! अब सिविल सेवा परीक्षा में बैठ रहा हूँ"।
"ईश्वर तुम्हें सफलता दें, दिल्ली अच्छी जगह है, तैयारी करते रो मन लगा कर"।
"जी बाबा"! मैंने आदरपूर्वक जवाब दिया।
बात चलने लगी हाल चाल से शुरु बात को बाबा ने शीघ्र ही बौद्धिकता पर मोड़ लिया।
पूछा- "बेटा! आजकल #असहिष्णुता पर बड़ा चर्चा चल रहा है, पुरस्कार वापस किए जा रहे हैं, तुम्हें क्या लगता है, यह सही है?"
" बाबा कथित बुद्धिजीवी कहते हैं कि इसके लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं और उन्हें इसका जवाब देना चाहिए", मैंने बात में दो लाइनें जोड़ी।
" बेटा, तुम्हें इन्हीं हाथों में खेलाया है, तुमसे झूठ तो नहीं बोलूँगा इस उमर में। रिटायर हुए मुझे सात साल हो गए। बेटे ने बिजनेस के लिए सारा पइसा माग लिया, मुझे भी लगा कि जो कुछ है बेटे का ही तो है, यही सोचकर थे दिया, बिर बिजनेस को बढ़ाने के लिए बेटे ने मेरी पेनसन पर लोन ले लिया।सारा पैसा अब उसी में जाता है। दो महीने से चश्मे के फ्रेम के लिए कह रहा हूँ पर रोज आजकल लगा रखा है। बेटा शाम को आता है, इसी लिए सोचा कि आज दोपहर में बहू से कहूंगा, पर बहू ने कहा है कि इस महीने मुश्किल है, अंकुर की फीस, ट्युशन, ड्रेस पर हइस महीने बहुत खरचा हो गया है। ये बाहर आते जाते हैं, मुझे भी साथ आना जाना होता है, इसलिए पहले ये कपड़े खरीदने जरुरी है, आपका क्या, यही पड़े रहते हैं, ले लेना कभी, बेटा सच कहता हूँ, मन बहुत भारी है, पूरी जिंदगी इतना संम्मान से जीया पर अब परिवार को बोझ लगता हैूं। इसी परिवार को मैंने अपने रक्त से सीचा, और मेरी हालत तुम देख रहे हो। बेटा तुम #असहिष्णुता की बात करते हो, इससे ज्यादा असहिष्णुता कभी और कहीं देखी हो तो बताना।
मैं तो कहता हूँ कि ये कथित बुद्धजीवी कुछ सार्थक पहल करते तो बेहतर था, यूं हवाई बातें करने से क्या हासिल होगा।
अपना परिवार भी इतना अहिष्णु हो जाता है इसमें धर्म की बात कहा आती है और इसके लिए मुखिया कैसे जिम्मेदार है, मैं अपने परिवार अपने बेटे को नहीं बदल पाया, प्रधानमंत्री पूरे देश की सोच कैसे बदल देंगे"?
बाबा बोल रहे थे और मैं बस सुन रहा था।
मेरी जवाब देने की न हिम्मत थी और न ही कोई तर्क
आपका
ज्ञान प्रकाश
( कहानी मेरे अनुभव ओर कल्पना का मिश्रित रुप है)।©