Friday, 6 November 2015

एक और बागबां

गांव के पीपल के पेड़ के नीचे कल शाम को गोवर्धन बाबा बड़े उदास से बैठे दिखाई दिए। मैं यूं ही जरा शाम की हवा खाने और गांव के और लोगों से मिलने निकल पड़ा था। गोवर्धन बाबा अपने जमाने में प्राइमरी के अध्यापक रहे थे और हिन्दी के शिक्षण में काफी ख्याति पायी थी। मैंने उन्हें अपने बचपन से गांव छोड़नें के बीच कभी भी बिना शेव की दाढ़ी और सफेद कुरते धोती के ऊपर जवाहर सदरी के नहीं देखा था। इंटर तक की शिक्षा मेरी गांव में हुई फिर आगे की पढ़ाई के लिए मैं गांव छोड़ कर दिल्ली आ गया था। खैर ••
आइए गोवर्धन बाबा की ओर चले।
बाबा को देखकर मैं खुद को रोक नहीं पाया, बचपन में हजारों कहानियाँ और कविताएँ बाबा ने मुझे रटाई थी, उनमें से तो बहुत सी मुझे अभी भी याद हैं। अपनी ओर किसी को आता देख बाबा सर उठाकर देखने लगे, जैसे किसी को पहचानने की कोशिश में हो। मैं पहली बार बाबा को बिना शेव और बेहद मामूली बनियान और आधी धोती में देख रहा था। आँखों पर काँच का मोटा चश्मा 👓 था जिसके प्रेम में एक रस्सी लगी थी, जिससे चश्मा 👓 नीचे न गिरे और टूटे फ्रेम की इज्जत रख सके।
मैंने पास पहुंच कर कहा, "बाबा प्रणाम! " और झुककर पैर छू लिया। बाबा ने नजरें मिचमिचाते हुए पूछा, अरे! आदित्य बेटा, कब आए"?
"आज सुबह ही बाबा"! मैंने पास के पत्थर पर बैठते हुए कहा।
"और सुनाओ, पढ़ाई कैसी चल रही है"?
" पढ़ाई पूरी हो गई है बाबा! अब सिविल सेवा परीक्षा में बैठ रहा हूँ"।
"ईश्वर तुम्हें सफलता दें, दिल्ली अच्छी जगह है, तैयारी करते रो मन लगा कर"।
"जी बाबा"! मैंने आदरपूर्वक जवाब दिया।
बात चलने लगी हाल चाल से शुरु बात को बाबा ने शीघ्र ही बौद्धिकता पर मोड़ लिया।
पूछा- "बेटा! आजकल ‪#‎असहिष्णुता‬ पर बड़ा चर्चा चल रहा है, पुरस्कार वापस किए जा रहे हैं, तुम्हें क्या लगता है, यह सही है?"
" बाबा कथित बुद्धिजीवी कहते हैं कि इसके लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं और उन्हें इसका जवाब देना चाहिए", मैंने बात में दो लाइनें जोड़ी।
" बेटा, तुम्हें इन्हीं हाथों में खेलाया है, तुमसे झूठ तो नहीं बोलूँगा इस उमर में। रिटायर हुए मुझे सात साल हो गए। बेटे ने बिजनेस के लिए सारा पइसा माग लिया, मुझे भी लगा कि जो कुछ है बेटे का ही तो है, यही सोचकर थे दिया, बिर बिजनेस को बढ़ाने के लिए बेटे ने मेरी पेनसन पर लोन ले लिया।सारा पैसा अब उसी में जाता है। दो महीने से चश्मे के फ्रेम के लिए कह रहा हूँ पर रोज आजकल लगा रखा है। बेटा शाम को आता है, इसी लिए सोचा कि आज दोपहर में बहू से कहूंगा, पर बहू ने कहा है कि इस महीने मुश्किल है, अंकुर की फीस, ट्युशन, ड्रेस पर हइस महीने बहुत खरचा हो गया है। ये बाहर आते जाते हैं, मुझे भी साथ आना जाना होता है, इसलिए पहले ये कपड़े खरीदने जरुरी है, आपका क्या, यही पड़े रहते हैं, ले लेना कभी, बेटा सच कहता हूँ, मन बहुत भारी है, पूरी जिंदगी इतना संम्मान से जीया पर अब परिवार को बोझ लगता हैूं। इसी परिवार को मैंने अपने रक्त से सीचा, और मेरी हालत तुम देख रहे हो। बेटा तुम #असहिष्णुता की बात करते हो, इससे ज्यादा असहिष्णुता कभी और कहीं देखी हो तो बताना।
मैं तो कहता हूँ कि ये कथित बुद्धजीवी कुछ सार्थक पहल करते तो बेहतर था, यूं हवाई बातें करने से क्या हासिल होगा।
अपना परिवार भी इतना अहिष्णु हो जाता है इसमें धर्म की बात कहा आती है और इसके लिए मुखिया कैसे जिम्मेदार है, मैं अपने परिवार अपने बेटे को नहीं बदल पाया, प्रधानमंत्री पूरे देश की सोच कैसे बदल देंगे"?
बाबा बोल रहे थे और मैं बस सुन रहा था।
मेरी जवाब देने की न हिम्मत थी और न ही कोई तर्क
आपका
ज्ञान प्रकाश
( कहानी मेरे अनुभव ओर कल्पना का मिश्रित रुप है)।©

Wednesday, 21 October 2015

DR RML AVADH UNIVERSITY DEGREE OR CERITIFICATE (PROVISIONAL CERTIFICATE ETC.)

If you want certificate of Dr RML AVADH UNIVERSITY FAIZABAD , First you have to register online on the university website http://rmlau.info/Document/
The remaining process is as
1. अभ्यर्थी सर्वप्रथम बैंक चालान हेतु रजिस्ट्रेशन करे |
2. सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के उपरान्त बैंक चालान की प्रति डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकल ले |
3. निकले गए बैंक चालान की प्रति को लेकर सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया की निकतम शाखा में जा कर निर्धारित शुल्क जमा करने के 24 घंटे के उपरान्त फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण करेगे |
4. तदोपरांत वि. वि. की वेबसाइट http://www.rmlau.info पर आकर Fill Form after fees submission link को क्लिक करे एवं वांछित विवरण किस प्रायोजन    ( उपाधि / प्रोविजनल / माइग्रेशन ) हेतु रजिस्ट्रेशन / चालान नं बैंक द्वारा उपलब्ध कराया गया ट्रानजेक्शन न. भरे| 

Tuesday, 22 September 2015

आजाद हो तुम..



हैरान हूं खुद पर,

जब कभी तुम रूठ जाती तो यूं लगता कि गम के बादल सारी दुनिया को ढक लेते...
बगैर तुम्हारे जीवन की कल्पना भी नहीं कर पाता था...
यूं लगता था की कभी जब तुम नहीं होगे तब....
नहीं , नहीं ...
जी घबराता था...
पर, 
समय बदला,
हालात बदले...
तुम बदले तो विश्वास नहीं हुआ
पर , गजब की बात देखो...
हम भी बदले...
इंतजार खतम होने लगा।
तुमने मिलना छोड़ा। हमने भी खुद को समझा लिया शायद...
पर, लगता था कि समय की राख में शोले केवल छिप गए हैं..
पर आज तो गजब हुआ.
मैं स्कूटर से निकला, काफी दिन बाद तुम बस स्टैंड पर नजर  आई।
पहले तुम्हें देख कर दिल चौगुनी रफ्तार पकड़ लेता था। 
पर आज तो कुछ नहीं हुआ।
तुमने भी अनदेखा किया...
मैंने भी...
और आज दिल ने खुद को सामान्य ऱखा। 
मुझसे ज्यादा समझदार निकला।
शायद मेरे तुम्हारे बीच जो कुछ था...
अब मर चुका है।
आजाद हो तुम..

Tuesday, 18 August 2015

जीवन को सही से जीएं

01.
सुबह खुद को एक प्यारी सी झप्पी। कठोर शब्दों को एक विनम्र जवाब.
कृपया, शुक्रिया और क्षमा जैसे शब्दों का साथ।

02.
दोस्तों का स्वागत, उनकी कहांनियां सुनने के लिए थोड़ा सा समय और बीते समय व
रोजमर्रा की मुर्खताओं पर दिल खोलकर हंसना।

03
पास आने वाले से दो मीठे बोल, संभव हो तो उसकी मदद। अपनी शिकायतों में कमीं
और अपनों के प्रति थोड़ा सा आभार।

04
अपने किसी नजदीकी के साथ कुछ देर टहलना, ठहाके लगाना , कुछ गुनगुनाना औऱ किसी
अच्छी सी किताब को बेफिक्र होकर पढ़ना।

 यकीन मानिए, जीवन यही है।

बोन चायना की हकीकत क्या है

आइए बताते हैं आपको की बोन चाइना पर खा कर आप कितना बड़ा पाप कर रहें हैं:

आजकल बैहद फैसन में चल रहे बोन चाइना की हकीकत क्या है?

असल में 1748 से पहले चीन ने चीनी मिट्टी के बरतन बनाने शुरू किए, जिसे पूरी दुनिया में खूब पसंद किया गया। इंग्लैँड
में तो इसके लिए सबसे ज्यादा क्रेज देखा गया। और इंग्लैन्ड की बड़ी बड़ी कंपनियों में इसका उत्पादन होने लगा। इसके लिए
चीन से चीनी मिट्टी मंगाई जाती थी, जो कि प्रोडक्सन कंपनियों को महंगा पड़ता था। इंग्लैंड में इसका विकल्प ढूढा 'टामस फ्राइन'
नाम के आदमी नें।उसनें पशुओं की हड्डियों को पीसकर उससे प्लेट बनाने की विधि ईजाद की। यह सन 1748 का समय था।
इसके बनाए कप प्लेट काफी पसंद किेए गए, तो ब्रिटिश कंपनियों नें इस विधि के आधार पर ही 'बोन-चाइना' का निर्माण आरंभ
किया।
'बोन-चाइना' एक खास तरीके का हड्डीयुक्त पोर्सलीन है, जो सफेद और पारदर्शी होता है।
अब हम आपको बताते हैं कि बोन चाइना बनाया कैसे जाता है?
सबसे पहले गाय, भैंस आदि बड़े जानवरों की हड्डियों से मांस उतार कर उससे गोंद निकाला जाता है। फिर उसे 1000'c
पर सूखाया जाता है। फिर उसे पीसकर उसमें अन्य पदार्थों को मिलाया जाता है और फिर उससे क्राकरी तैयार कर के आपकी
मेंज पर पहुंचा दिया जाता है।
भारत में बोन चाइना से बनी चीजों पर बोन चायना नहीं लिखा जाता है क्यों की इससे शाकाहारियों द्वारा इसे न प्रयोग किए
जाने का खतरा होता है।
तो कैसे पहचाने ?
प्लेट को तेज रोशनी की ओर ऱखकर उसके पीछे हाथ लगांए अगर आपके हाथ की उँगुलियां दिखें तो मान लें कि यह 'बोन चायना'
है.
अब बहुत लोग कहेंगे कि हमनें तो गाय बैलो को नही मारा, हम कहा से हिंसा कर रहे हैं. तो जनाब ! जान लिजिए कि
भारत में आ्धे जानवर सिर्फ अपनी हड्डियों और चमड़ों की वजह से मारे जाते हैं।अगर आप इसे न खरीदते तो कंपनिंयां इसे बनाती
ही क्यों?
तो इन जानवरों की निर्मम हत्या के पीछे जिम्मेदार तो आप भी हैं. न मानें यह अलग बात है.
वैसे गाय, भैंस , बैलों के चमड़ों और हड्डियों पर खाना कितना उचित है?
Think about it....

जीवन इतना मुश्किल भी नहीं


 बैठना आसान है, चढ़ना मुश्किल


▲ सोना आसान है, जागते रहना मुश्किल और सतर्क रहना और भी मुश्किल,
     सतर्कता बरतें।


▲ शिकायत करना आसान है, मौन रहना मुश्किल और समाधान करना उससे भी
   मुश्किल
   समाधान करें।


▲ दोष निकालना आसान है, अच्छाई देखना मुश्किल और तारीफ करना और भी मुश्किल
   तारीफ करें।


▲ दोष लगाना आसान है, क्षमा मांगना मुश्किल और जिम्मेदारी लेना उससे भी मुश्किल
   जिम्मेदारी लें।।


▲ हार मान लेना आसान है, जिन्दगी जीना मुश्किल और जिन्दादिल बने रहकर अर्थपूर्ण
   जीवन जीना और भी मुश्किल ।
  उठें और पूरी जिन्दादिली के साथ जिंदगी जिएं।