Friday, 22 July 2016

गोरी करके सोला श्रृंगार चली
घूमनें बजार चली ना...
सावन फिर से आया है, रस्ते पर मखमली हरी घांसे फिर से बिछ गयी हैं। खेतों में फिर से हरियाली नाच रही है। अपनें प्रियतम के साथ मोर नृत्य कर रहे हैं तो बिछिया की हालत बिल्कुल पपीहे की हो रही है।मिसिर जी के ऊंचे ंकंगूरे पर बैठकर जब वह पी कहां - पी कहां का शोर मचाता है तो मानों बिछिया का करेजा बाहर आ जाता है। चार साल हो गये, धनकू को गये, हर बार चिठ्ठी आती है कि इस बार होली में आकर तुम्हें साथ ही बम्बई ले आयेंगे, फिर यही उवादा दिवाली पर भी करते है। लेकिन आते नहीं, न जानें किस सवतनियां से दिल लगाए बैठे हैं उंहा। ई बार तो कह रहे थे कि अगर सावन में नहीं आये तो कहना। लेकिन अब तक कोई खबर नहीं ..
कई बार ससुर जी को फोन पर बात करते सुनती हैं, तो बिछिया को लगता है कि धनकू ही होंगे। लेकिन फिर सारी आस टूट जाती है।
बिछिया को सावन की कजरी खूब भाती थी,  लेकिन अब यही कजरी उसकी बिरह वेदना बढ़ा देती है।
सखिया, स्याम नहीं घर आए
बरखा बरसन लागे ना
बादल गरजें, बिजुरी चमके
जियरा धड़के ना
सोने की थाली में जेवना परोसलीं
जेवना भीजें ना
झांझर गेडुआ, गंगाजल पानी
पनिया भींजे ना

घर के परदे की ओट से वह गांव की और भौजाइयों को ननदों को झूले पर झूलते हुए और कजरी गाते देख रही है। लगता  है मानों हर बोल उसकी पीड़ा पर ही कहे जा रहे है।
पिछेले महिनें धनकू नें  जो मौबाईल गांव के राम मिसिर के हाथ उसके लिए भेजवाया था, उसमें अभी सिम कार्ड नाम की कोई पुरजा नहीं लगा। सुना था कि बटेसर भाई बड़े जानकार है इ मोबाइल सोबाइल के, कई दिन से छोटी ननद से उनकी चिरौरी करवा रहीथी, कल शाम कोई सिम डलवाएं हैं बटेसर महराज, कह रहे थे की सस्ता है बात करनें में - अच्छा सा नाम बताए थे, -उनिनार। बिछिया कल से ही मौबाइल के बजनें का इंतजार कर रही है, लेकिन कउनों फोन नहीं आ रहा। 
मन जब भारी होनें लगा, तो छत पर जाकर बैठ गई। ससुर जी की पान  की दुकान है, सुबहिये चले जाते हैे। ननद छोटी है, पास की प्राथमिक शाला मे 3 की छात्रा। अब दुई बजे तक बिछिया का मन नहीे लगेगा। छत पर बैठकर जैसे ही आकाशवाणी वाराणसी का चैनल धराया, गाना गूजनें लगा-
आयी सावन की प्यारी बहार पिया
परेली फुहार पिया ना
परे सावनी फुहार, लागे जिया न हमार
भरे जियरा में रहि-रहि गुबार पिया
परेली फुहार पिया ना
आवे सुविधा बस तुम्हारी, लगे अंखिया ना हमारी
सूनी सेजिया पे आवे ना करार पिया
परेली फुहार पिया ना
लखि के सावनी फुहार, जिया झूमे बार-बार
बढ़िगे धड़कन पे धड़कन हजार पिया
परेली फुहार पिया ना
बिछिया की आंखे बरसनें लगी हैं, अगला गाना सुनने की हिम्मत नहीे है उसमें। रेडियो का आवाज कम किया तो सुनाई पड़ा की मोबाईल भी बज रहा है शायद। 
हां, मोबाइल बज रहा है, 
पर बटेसर भाई इ कवन टोन लगा दिये हैं -
सखी, मधुबन में वंशी के तान बा
राधाजी के जान बा ना
कृष्ण बाँसुरी बजावे, राधा झूम-झूम गाये
ग्वाल-बालन के जियरा अघान बा
राधाजी के तान बा ना

दो बार दबाने के बाद उधर से जो अवाज आई, उसी आवाज के लिए तो बिछिया बिछी पड़ी थी, हां धनकू ही है..
बिछिया की कांपती सी आवाज निकली- जी हलो
उधर की आवाज मानों भीषण तपिश मे मानों सावन की फुहार लिए थी-
हां बिझिया !  हम धनकू!
कैसी है तू..
बिछिया मानों  पीपल के पत्ते सी कांप रही थी। 
जी ! हम ठीक है..
हम्म! हम परसो तक आ जायेंगे। आज शाम का टिकट है महानगरी से..
बिछिया निहाल हो रही थी। 
सारी रात दादुर का शोर, और मेंघों का गुर्राना मानों संगीत बन गया है। 
सुबह उठते ही ननद को तैयार की,  बड़े जतन से छिपाई गये डेढ़ सौ रूपये निकाले और छोटी ननद के साथ बजार चली..
कुछ समान लेना था, जिनकी जरूरत अब तक न थी..
पर धनकू  आ रहे है, मुम्बई से
किसी गोरी मैम से कम दिखाई देना बिछिया को बरदास्त न था। 
उसे आज गमकउवा साबुन, महकउवा तेल और फेरनलबली लेनी है। 
और आंख का काजल भी...
पास के चौबे जी के नीम पर पड़े झूले पर गंवई पद से लगनें वाली ननदों का जमावड़ा था..
आज कजरी बडी जोरदार चल रही है..
बिछिया के मन को रेशम सी सहलाती हुई..
हरि-हरि कृष्ण बनेले मनिहारिन
पहिनि के साड़ी रे हरी

........................................
प्रस्तुति 
ज्ञान प्रकाश

Wednesday, 6 July 2016

जिंदा हो तो जिंदा नजर आना चाहिए

मैनें सुना है कि एक बगीचे में एक छोटा सा फूल, घस का फूल - दीवाल की ओट में ईंटों से दबा हुआ जीता था। तूफान आते थे, उस पर चोट नहीं हो पाती थी। ईंटों की आड़ थी, । सूरज निकलता था पर उस फूल को नहीं सता पाता था.उस पर ईटों की आड़ थी। बरसा होती थी , बरसा उसे गिरा नहीं पाती थी, क्योंकि वह जमीन पर पहले ही से लगा हुआ था, पास मे ही उसके गुलाब के फूल थे।
एक रात उस घास के फूल नें परमात्मा से प्रार्थना की मैं कब तक घास का फूल बना रहूंगा? अगर तेरी जरा भी मुझपर कृपा है तो मुझे गुलाब का फूल बना दे। परमात्मा ने उसे बहुत समझाया कि तू इस झंझट मे मत पड़, गुलाब के फूल की बड़ी तकलीफें हैं।जब तूफान आते हैं तो गुलाब की जड़ें भी उखड़ी उख़़ड़ी हो जाती है। और जब गुलाब में फूल खिलता है तो खिल भी नहीं पाता है , और कोई उसे तोड़ लेता है। और जब बरसा आती है तो गुलाब की पंखुड़ियां जमीन पर बिखर जाती हैं। तू इस झंझट में मत पड़, तू बड़ा सुरक्षित है। उस घास के फूल नें कहा कि बहुत दिन सुरक्षा मे रह लिया, अब मुझे झंझट लेने का मन होता है। आप तो मुझे बस गुलाब का फूल बना दें। सिर्फ एक दिन के लिए ही सही, मात्र 24 घंटो के लिए ही।
पास पड़ोस के घास के फूलों नें समझाया, इस पागलपन में मत पड़, हमनें सुनी हें कहानियां कि पहले भी हमारे कुछ पुर्वज इस पागलपन में पड़ चुके है। फिर बड़ी मुसीबत आती है। हमारा जातिगत अनुभव यह कहता है कि हम जहां हैं, बड़े मजे में हैं। पर उसनें कहा कि मैं कभी सूरज से बात नहीं कर पाता, मै कभ ी तूफानों से लड़ नहीं पाता।मै कभी बरसा को झेल नही पाता,
उन पास के फूलों नें कहा, "पागल! जरूरत क्या है? हम ईंट की आड़ में आराम से जीते हैं। न धूूप हमें सताती , न बरखा का ड़र, न तूफान हमें छू सकता है।
लेकिन बह नहीं माना और परमात्मा नें उसे वरदान दे दिया। वह सुबह गुलाब का फूूल हो गया। और सुबह से ही मुसीबतें शुरू हो गईं। जोर की आंधियां चली, प्राण का रोआं रोआं उसका कांप गया। जड़े उखड़नें लगी। नीचे दबे हुए उसके जाति के फूल उससे कहनें लगे, - देखा पागल को, अब मुसीबत में पड़ा। दोपहर होते होते सूरज तेज हुआ। फूल तो खिले थे लेकिन कुम्हलानें लगे। बरसा आई, पंखुड़ियां नीचे गिरनें लगी। फिर तो इतनें जोर कि बरसा आई कि सांझ होते होते जड़ें उखड़ गईं। और वह वृक्ष फूलों का गुलाब के फूलों का पौधा जमीन पर गिर पड़ा।
जब वह जमीन पर गिर पड़ा तब वह अपनें फूलों के करीब आ गया। उन फूलों नें उससे कहा - पागल! हमनें पहले ही कहा था, व्यर्थ अपनीं जिंदगी गंवाई। मुश्किलें ले ली नई अपनें हाथ से। हमारी पुरानी सुविधा थी, माना कि पुरानी मुश्किलें थीं। लेकिन स ब आदि था, परिचित था, साथ साथ जीते थे , सब ठीक था।
उस मरते हुए गुलाब के फूल नें कहा,- नासमझों, मैं तुमसे भी यही कहूंगा कि जिंदगी भर ईंट की आड़ में छिपे हुए घास का फूल होने से चौबिस घंटे के लिए गुलाब का फूल हो जाना बहुत आनंदपूर्ण है। मैने अपनी आत्मा पा ली। मैं तूफानों से लड़ लिया, मैनें सूरज से मुलाकात ले ली। मैं हवाओं से जूझ लिया, मैं ऐसे ही नहीं मर रहा हूं।मै जीकर मर रहा हूं। तुम मरे हुए जी रहे हो।
निश्चित ही जिंदगी को अगर हमें जिन्दा बनाना है, तो बहुत सी जिंदा समस्याँए खड़ी हो जायेंगी। लेकिन होनी चाहिए। लेकिन होनी चाहिए। और अगर हमें जिंदगी को मुरदा वनाना है, तो हो सकता है कि हम अपनीं सारी समस्याओं को खत्म कर लें। लेकिन तब आदमीं मरा मरा जीता है।

Friday, 6 November 2015

एक और बागबां

गांव के पीपल के पेड़ के नीचे कल शाम को गोवर्धन बाबा बड़े उदास से बैठे दिखाई दिए। मैं यूं ही जरा शाम की हवा खाने और गांव के और लोगों से मिलने निकल पड़ा था। गोवर्धन बाबा अपने जमाने में प्राइमरी के अध्यापक रहे थे और हिन्दी के शिक्षण में काफी ख्याति पायी थी। मैंने उन्हें अपने बचपन से गांव छोड़नें के बीच कभी भी बिना शेव की दाढ़ी और सफेद कुरते धोती के ऊपर जवाहर सदरी के नहीं देखा था। इंटर तक की शिक्षा मेरी गांव में हुई फिर आगे की पढ़ाई के लिए मैं गांव छोड़ कर दिल्ली आ गया था। खैर ••
आइए गोवर्धन बाबा की ओर चले।
बाबा को देखकर मैं खुद को रोक नहीं पाया, बचपन में हजारों कहानियाँ और कविताएँ बाबा ने मुझे रटाई थी, उनमें से तो बहुत सी मुझे अभी भी याद हैं। अपनी ओर किसी को आता देख बाबा सर उठाकर देखने लगे, जैसे किसी को पहचानने की कोशिश में हो। मैं पहली बार बाबा को बिना शेव और बेहद मामूली बनियान और आधी धोती में देख रहा था। आँखों पर काँच का मोटा चश्मा 👓 था जिसके प्रेम में एक रस्सी लगी थी, जिससे चश्मा 👓 नीचे न गिरे और टूटे फ्रेम की इज्जत रख सके।
मैंने पास पहुंच कर कहा, "बाबा प्रणाम! " और झुककर पैर छू लिया। बाबा ने नजरें मिचमिचाते हुए पूछा, अरे! आदित्य बेटा, कब आए"?
"आज सुबह ही बाबा"! मैंने पास के पत्थर पर बैठते हुए कहा।
"और सुनाओ, पढ़ाई कैसी चल रही है"?
" पढ़ाई पूरी हो गई है बाबा! अब सिविल सेवा परीक्षा में बैठ रहा हूँ"।
"ईश्वर तुम्हें सफलता दें, दिल्ली अच्छी जगह है, तैयारी करते रो मन लगा कर"।
"जी बाबा"! मैंने आदरपूर्वक जवाब दिया।
बात चलने लगी हाल चाल से शुरु बात को बाबा ने शीघ्र ही बौद्धिकता पर मोड़ लिया।
पूछा- "बेटा! आजकल ‪#‎असहिष्णुता‬ पर बड़ा चर्चा चल रहा है, पुरस्कार वापस किए जा रहे हैं, तुम्हें क्या लगता है, यह सही है?"
" बाबा कथित बुद्धिजीवी कहते हैं कि इसके लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं और उन्हें इसका जवाब देना चाहिए", मैंने बात में दो लाइनें जोड़ी।
" बेटा, तुम्हें इन्हीं हाथों में खेलाया है, तुमसे झूठ तो नहीं बोलूँगा इस उमर में। रिटायर हुए मुझे सात साल हो गए। बेटे ने बिजनेस के लिए सारा पइसा माग लिया, मुझे भी लगा कि जो कुछ है बेटे का ही तो है, यही सोचकर थे दिया, बिर बिजनेस को बढ़ाने के लिए बेटे ने मेरी पेनसन पर लोन ले लिया।सारा पैसा अब उसी में जाता है। दो महीने से चश्मे के फ्रेम के लिए कह रहा हूँ पर रोज आजकल लगा रखा है। बेटा शाम को आता है, इसी लिए सोचा कि आज दोपहर में बहू से कहूंगा, पर बहू ने कहा है कि इस महीने मुश्किल है, अंकुर की फीस, ट्युशन, ड्रेस पर हइस महीने बहुत खरचा हो गया है। ये बाहर आते जाते हैं, मुझे भी साथ आना जाना होता है, इसलिए पहले ये कपड़े खरीदने जरुरी है, आपका क्या, यही पड़े रहते हैं, ले लेना कभी, बेटा सच कहता हूँ, मन बहुत भारी है, पूरी जिंदगी इतना संम्मान से जीया पर अब परिवार को बोझ लगता हैूं। इसी परिवार को मैंने अपने रक्त से सीचा, और मेरी हालत तुम देख रहे हो। बेटा तुम #असहिष्णुता की बात करते हो, इससे ज्यादा असहिष्णुता कभी और कहीं देखी हो तो बताना।
मैं तो कहता हूँ कि ये कथित बुद्धजीवी कुछ सार्थक पहल करते तो बेहतर था, यूं हवाई बातें करने से क्या हासिल होगा।
अपना परिवार भी इतना अहिष्णु हो जाता है इसमें धर्म की बात कहा आती है और इसके लिए मुखिया कैसे जिम्मेदार है, मैं अपने परिवार अपने बेटे को नहीं बदल पाया, प्रधानमंत्री पूरे देश की सोच कैसे बदल देंगे"?
बाबा बोल रहे थे और मैं बस सुन रहा था।
मेरी जवाब देने की न हिम्मत थी और न ही कोई तर्क
आपका
ज्ञान प्रकाश
( कहानी मेरे अनुभव ओर कल्पना का मिश्रित रुप है)।©

Wednesday, 21 October 2015

DR RML AVADH UNIVERSITY DEGREE OR CERITIFICATE (PROVISIONAL CERTIFICATE ETC.)

If you want certificate of Dr RML AVADH UNIVERSITY FAIZABAD , First you have to register online on the university website http://rmlau.info/Document/
The remaining process is as
1. अभ्यर्थी सर्वप्रथम बैंक चालान हेतु रजिस्ट्रेशन करे |
2. सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के उपरान्त बैंक चालान की प्रति डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकल ले |
3. निकले गए बैंक चालान की प्रति को लेकर सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया की निकतम शाखा में जा कर निर्धारित शुल्क जमा करने के 24 घंटे के उपरान्त फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण करेगे |
4. तदोपरांत वि. वि. की वेबसाइट http://www.rmlau.info पर आकर Fill Form after fees submission link को क्लिक करे एवं वांछित विवरण किस प्रायोजन    ( उपाधि / प्रोविजनल / माइग्रेशन ) हेतु रजिस्ट्रेशन / चालान नं बैंक द्वारा उपलब्ध कराया गया ट्रानजेक्शन न. भरे| 

Tuesday, 22 September 2015

आजाद हो तुम..



हैरान हूं खुद पर,

जब कभी तुम रूठ जाती तो यूं लगता कि गम के बादल सारी दुनिया को ढक लेते...
बगैर तुम्हारे जीवन की कल्पना भी नहीं कर पाता था...
यूं लगता था की कभी जब तुम नहीं होगे तब....
नहीं , नहीं ...
जी घबराता था...
पर, 
समय बदला,
हालात बदले...
तुम बदले तो विश्वास नहीं हुआ
पर , गजब की बात देखो...
हम भी बदले...
इंतजार खतम होने लगा।
तुमने मिलना छोड़ा। हमने भी खुद को समझा लिया शायद...
पर, लगता था कि समय की राख में शोले केवल छिप गए हैं..
पर आज तो गजब हुआ.
मैं स्कूटर से निकला, काफी दिन बाद तुम बस स्टैंड पर नजर  आई।
पहले तुम्हें देख कर दिल चौगुनी रफ्तार पकड़ लेता था। 
पर आज तो कुछ नहीं हुआ।
तुमने भी अनदेखा किया...
मैंने भी...
और आज दिल ने खुद को सामान्य ऱखा। 
मुझसे ज्यादा समझदार निकला।
शायद मेरे तुम्हारे बीच जो कुछ था...
अब मर चुका है।
आजाद हो तुम..

Tuesday, 18 August 2015

जीवन को सही से जीएं

01.
सुबह खुद को एक प्यारी सी झप्पी। कठोर शब्दों को एक विनम्र जवाब.
कृपया, शुक्रिया और क्षमा जैसे शब्दों का साथ।

02.
दोस्तों का स्वागत, उनकी कहांनियां सुनने के लिए थोड़ा सा समय और बीते समय व
रोजमर्रा की मुर्खताओं पर दिल खोलकर हंसना।

03
पास आने वाले से दो मीठे बोल, संभव हो तो उसकी मदद। अपनी शिकायतों में कमीं
और अपनों के प्रति थोड़ा सा आभार।

04
अपने किसी नजदीकी के साथ कुछ देर टहलना, ठहाके लगाना , कुछ गुनगुनाना औऱ किसी
अच्छी सी किताब को बेफिक्र होकर पढ़ना।

 यकीन मानिए, जीवन यही है।