Thursday, 6 March 2014

पुराण में एक कथा आती है,

एकबार ब्रह्मा जी को सृस्ती रचयता होने का अभिमान हो गया,इसी अहंकार से वशीभूत वे भगवान् श्री कृष्ण से मिलनें पहुचे, उन्होंने उन तक समाचार भिजवाया," की भगवान कृष्ण को बता दिया जाए की सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा आये हैं, अतः वे उनसे तुरंत मिल लें,

उन्होंने हसकर समाचार लाने वाले से कहा की ब्रह्माजी से पूछना की वे ये बता दें, की किस ब्रह्माण्ड के ब्रह्मा हैं, क्योकि इस सृष्टि में चौदह करोड़ ब्रह्मांडों का साक्षी मैं तो मैं स्वयं हूँ.
भगवान् कृष्ण का उत्तर सुन ब्रह्माजी का अहंकार तिरोहित हो गया, और वे जान गए की यह सृष्टि अनंत है.और इसका रचयिता भी अनंत परमेश्वर ही हैं.शेष सब तो निमित्त मात्र है.
फिर भी मनुष्य का प्रयास और अहंकार सराहनीय है.

Tuesday, 4 February 2014

बस इसीलिए..


भोपाल से आने वाली ट्रेन से अभी अभी उतरा था वह,औरअपनेआसपासकेलोगोकोजैसेपहचाननेकी कोशिश कर रहा था,हर रिक्शेवाले से अपनेंप्रवेश पत्र  में लिखे स्कूल का नाम पूछ रहा था, पूछते पूछते वह मेरे पास भी आया , " भैया जी! ये वाला स्कूल कहा पड़ेगा आपको पता है?
मैनें देखा और कहा की "अरे! ये तो मेरी साइड पे ही है, चलो , मैं उधर ही जा रहा हूँ, तुम्हे छोड़ दूंगा, 
थोड़ी अन्मंता से वह मेरे बाईक पे बैठ गया, रास्ते में मैंने पूछा," क्या करते हो भाई?
बोला," कुछ नहीं भैया जी, जॉब ढूढ रहा हूँ." इधर एक जॉब थी उसी के प्री टेस्ट के लिए आया हूँ,
रास्ते में मैंने कहा की मुझे जरा चाय की तलब हो रही है, पियोगे?
उसने कोई जवाब नहीं दिया.
एक रेस्तरा में बैठ के मैंने २ चाय के आर्डर दिए, तो वो चौक के बोला, अरे नहीं भैयाजी , आप पीजिये, मैं चाय नहीं पीता,
मैनें बोला, की पीते ही नहीं? या कुछ और बात है?
बोला, अरे भैयाजी ऐसा नहीं है, लेकिन सुबह बस १ चाय लेता हु, और जब तक बहुत मजबूरी न हो,मैं बाहर नहीं खाता-पीता, अभी अभी ट्रेन से उतरा तो थोडा सा सत्तू खा लिया है, जोमेरी माँ ने दिया था, ये सही भी रहता है, और सेफ भी है.
मैंने कुछ नहीं कहा पर मुझे लगा की ये मेरा भी विश्वास नहीं कर रहा है.
सही भी था,इस अजनबी सहर में हरेक का भरोसा करना भी तो नहीं चाहिए,
चाय ख़तम हो गई, मेरी यात्रा फिर शुरू हो गई. एक छोटा सा बस स्टॉप के पास पहुच कर वो बोला, बस यही उतार दीजिये,यहाँ से स्कूल पास में ही है, मैंने पता कर लिया है, यही पर रात काट लूँगा,और सुबह आसानी से पहुच जाऊँगा.
बाईक से उतर कर वो बहुत अहसान मंद हुआ और मेरा तहे दिल से अभिवादन किया, मैंने उसे कल के एक्साम के लिए जब बेस्ट ऑफ़ लक कहा तो उजुमियत में मेरे पैरों में गिर पड़ा.
फिर वो अपने राह और मैं अपने राह चल दिया.
इस बात के तीन साल बीत गए,
एक दिन फिर उसी से मेरा सामना हुआ, उसी जगह, पर इस बार वो शहर से अनजान नहीं लग रहा था, मुझे देखते ही पहचान गया, मेरा अभिवादन किया, तो मैंने पूछा की कैसे हो भाई,? बड़ी मायूसी से जवाब आया, ठीक हु भैया जी. आप कैसे हैं,?
मैं बोला की ठीक हूँ, यहाँ क्या कर रहे हो, बोला, भैया जी, अब मैं यही रहता हु, कल फिर से एक एक्साम है, उसी के लिए सेंटर देखने आया हु, सोचा की पहले से देख लिए तो ठीक रहता है,
"क्यूँ? तीन साल से बाद फिर से एक्साम?
अरे नहीं भैया जी, इन तीन सालों में पता नहीं कितने एक्स्जाम दिए है, बसयु समझ लीजिये ली एक ख़तम होता है और दूसरी की तैयारी शुरू हो जाती है..लेकिन सेलेक्सन नही हुआ अभी तक.
"सेलेक्सन क्यों नहीं हुआ?
हम जैसों का सेलेक्सन नहीं होता भैया जी.
क्यों? तैयारी ठीक से नहीं होपाती?
"ऐसा नहीं है भैयाजी.! इस देश में हर छोटी बड़ी नौकरी या तो पैसों से मिलती है या फिर सोर्स से, हम जैसों के पास न पैसा है सोर्स? पेपर तो देखते ही होंगे आपन,रोज लगभगकई  नौकरियों के एक्साम के पेपरआउट होते रहते है, जिनका पता चल जाता है, तो वो पेपर में आ जाता है, जिनका नहीं, उनमें जुगाड़ वालो का सेलेक्सन तय होता है, सब पैसे के लिए ह तो हो रहा है,
मैं बोला" लेकिन अच्छी मेरिट और मेहनत वाले भी तो सेलेक्ट होते है?
"ऐसे लोग बहुत कम हैभैया जी, किस्मत भी कभी कभी नक़ल जुगाड़ वालों से हार जाती है, मैं जानता हु मेरा सेलेक्सन कभी नहीं होना है.
"तो फिर इतने दूर एक्साम देने क्यों आ जाते हो?
"ऐसा है भैया जी! जब तक रिजल्ट आउट नहीं होता, मन में एक आस लगी रहती है की क्या पता इस बार हो जाए, लेकिन रिजल्ट के बाद जब एक आस टूट जाती है तोअगली विज्ञप्ति के साथ नई उम्मीद जग जाती है, अब तो मेरा ये अंतिम प्रयास है क्यों की इसके बाद मैं ओवर एज हो जाऊंगा."
फिर वापस क्यों नहीं जाते? मैंने पूछा.
आँखों भर आई उसकी, जिसको छिपाने के लिए सर झुका लिए उसने और धीरे से बोला." भैया जी, बचपन से मैं काफी अच्छा था पढने लिखने में, पिता जी ,माँ बहने सभी सोचते थे की कुछ अच्छा कर जाऊंगा, मेरी माँ को मेरे ऊपर गर्व था, सारे अध्यापक बहुत प्यार करते थे मुझे और आज भी मिलने पर गले लगा लेते है. लेकिन जब पूछते है की क्या करते हो,मुझसे कोई जवाब देते नहीं बनता, सारी उम्मीदें टूटती जा रही हैं मेरी, सोचा की जब एक अंतिम प्रयास बचा है तो कर ही लूँ, क्या पता हो जाए? नहीं तो सारी उम्र लगेगा की एक प्रयास बचा था कर लिया होता हो क्या पता तकदीर बदल जाती, बस खाली मन की तसल्ली के लिए बाबू जी.. और कुछ नहीं..
अपनी बात पुरी कर के बिना मेरे प्रत्युत्तर के वो धीरे से चल दिया, मैं उसे देखता रहा,
सोचता रहा उसके भविष्य के बारे में, शायद अपने भारत महान के बारे में..
सादर..

Tuesday, 28 January 2014

अपने डर को हराईये:

___________________


दुसरो को हराना उतना मुश्किल काम नहीं, जितना की अपने भीतर बैठे हुए डर को हराना. आपके भीतर बैठा हुआ डर आपको आपके लक्ष्य और जीवन आनंद से दूर कर देता है. ग्रेविस वेक्स्वेज जो की वेनेजुएला के महान स्टार बास्केट बाल खिलाड़ी हैं,कहते है :" मुझे किसी का डर नहीं,क्रिस पोल या रसेल वेस्त्ब्रुक जैसे महान खिलाड़ियों का भी नहीं, मुझे यकीं हैं की मैं श्रेष्ठतम से भी प्रति~स्पर्धा कर सकता हूँ.
उन्हों ने जीत के लिए प्रतिस्पर्धी को हारने से ज्यादा अपने हार के डर को हारने पे जोर दिया है,
अक्सर हम निर्णायक क्षणों में अपने डर से हार जाते है.
इन निर्णायक क्षणों में हम क्यों चुकते है?
वास्तव में जब डर सामने आता है तो आपके पास दो विकल्प ले कर आता है,लड़ो या भाग जाओ.
और क्योकि भाग जाना सबसे आसान विकल्प है, इसीलिए हम डर का सामना करने के बजाय भाग खड़े होते हैं .
यूनिवर्सिटी ऑफ़ कोलंबिया के मनोविज्ञानी स्टेनली जे रेच्मेना कहते है की : डर का मनोविज्ञान बहुत सरल है, बस एक बार इसके सामने खड़े हो जाएँ तो इसका पराजित होना तय है, 
पर डर के सामने खड़े होना,ये बहादुरी की बात है,उसके बाद आप जीतेंगे, यो निश्चित है, पर खड़ा होना बड़ी बात है.
डर कभी बाहर नहीं बसता , वह हमारे अन्दर बस्ता है, कई लोग तो पुरे जीवन सिर्फ इसी भय से नई शुरुवात नहीं करते की वो हार जायेंगे,
डर को हराने  के लिए अपने  डर को जानिए, उसे समझिये, इसके लिए आत्म~अवलोकन जरूरी है.
दार्शनिक इमर्शन कहते है की डर अज्ञानता से आता है, आपको जानना होगा की आपका भय वास्तव में क्या है? तभी उसका इलाज संभव है,
सबसे बेहतर होगा आप हिम्मत रखें, समस्याओं से झूझने का जीवत रखें, आक्रमण करना सीखे, वीर भावना से प्रेरित रहें, जीत आपकी है, होगी , ये निश्चित है.

Tuesday, 21 January 2014

हार जाने का नाम जीवन नहीं,जीवन है नाम जीवटतता का, हिम्मत का, साहस का, 
अगर आप अभी तक हारे हैं,तो ये मतमानिये की हम हार गए हैंयहीवक़्तहैयेविचारकरनेकाकीकैसेहारगए?क्याकमीरहगई,कहाँरहगई,उनकीतरफदेखनेकाजोजीतेहैं,आखिरकैसेवोजीतगएआपहारगए, 
 उनमे और आप को बनाने में प्रभु ने तो कोई कमी न की, फिर भी आप हारे , और वो जीत गए, क्यों?
जवाब मिलेगे, आपके अन्दर से, आपके चिंतन से, आप के मनन से,
बहुत लोग हैं जो दुनिया को, सिस्टम को, अपने माता-पिता गार्जियन मित्र और पथ -प्रदर्शको को दोष देते है, क्यों? ताकि वो खुद को निर्दोष, पाक.साफ़ सिद्ध कर सकें, इसिलए, बस इसीलिए..
जानते हैं संसार में सिर्फ एक व्यक्ति ही आप की मदद कर सकता है: कौन है वो? पता है..
नहीं..
आप खुद..
और दूसरा कोई नहीं,
दुसरे तो बस साक्षी बन  के रह जायेंगे.
इसीलिए हरा जाना बुरी बात नहीं, परहार स्वीकार लेना ..यही आपकी वास्तविक हार होगी.
प्रयास जारी रखें, सच्चे मन से,
देर से ही सही..
आप जीतेंगे जरूर..
कभी कभी अपने तर्क, कल्पनाशीलता और तथ्यों के आधार पर आप जिस सत्य का निर्माण करते है,यथार्थ उसके ठीक विपरीत होता है। यही जीवन की रहश्य-शीलता है।
बौद्धिक रूप से आप चाहे जितना भी जीवन में होने वाले हानि और लाभ की गणना में पारंगत हों, परन्तु जब भी आपके ह्रदय स्थल में आपका प्रेयस कुछ रिक्तता उत्पन करेगा और आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरेगा, तो भावनात्मक स्तर पर होने वाले उथल-पुथल को आप दैनिक दिनचर्या में परिलक्षित होने से आप रोक नहीं पायेंगे।
प्रेम की यही विवशता अद्भुत है।।