आजाद हो तुम..
हैरान हूं खुद पर,
जब कभी तुम रूठ जाती तो यूं लगता कि गम के बादल सारी दुनिया को ढक लेते...बगैर तुम्हारे जीवन की कल्पना भी नहीं कर पाता था...
यूं लगता था की कभी जब तुम नहीं होगे तब....
नहीं , नहीं ...
जी घबराता था...
पर,
समय बदला,
हालात बदले...
तुम बदले तो विश्वास नहीं हुआ
पर , गजब की बात देखो...
हम भी बदले...
इंतजार खतम होने लगा।
तुमने मिलना छोड़ा। हमने भी खुद को समझा लिया शायद...
पर, लगता था कि समय की राख में शोले केवल छिप गए हैं..
पर आज तो गजब हुआ.
मैं स्कूटर से निकला, काफी दिन बाद तुम बस स्टैंड पर नजर आई।
पहले तुम्हें देख कर दिल चौगुनी रफ्तार पकड़ लेता था।
पर आज तो कुछ नहीं हुआ।
तुमने भी अनदेखा किया...
मैंने भी...
और आज दिल ने खुद को सामान्य ऱखा।
मुझसे ज्यादा समझदार निकला।
शायद मेरे तुम्हारे बीच जो कुछ था...
अब मर चुका है।
आजाद हो तुम..

No comments:
Post a Comment