Tuesday, 4 February 2014

बस इसीलिए..


भोपाल से आने वाली ट्रेन से अभी अभी उतरा था वह,औरअपनेआसपासकेलोगोकोजैसेपहचाननेकी कोशिश कर रहा था,हर रिक्शेवाले से अपनेंप्रवेश पत्र  में लिखे स्कूल का नाम पूछ रहा था, पूछते पूछते वह मेरे पास भी आया , " भैया जी! ये वाला स्कूल कहा पड़ेगा आपको पता है?
मैनें देखा और कहा की "अरे! ये तो मेरी साइड पे ही है, चलो , मैं उधर ही जा रहा हूँ, तुम्हे छोड़ दूंगा, 
थोड़ी अन्मंता से वह मेरे बाईक पे बैठ गया, रास्ते में मैंने पूछा," क्या करते हो भाई?
बोला," कुछ नहीं भैया जी, जॉब ढूढ रहा हूँ." इधर एक जॉब थी उसी के प्री टेस्ट के लिए आया हूँ,
रास्ते में मैंने कहा की मुझे जरा चाय की तलब हो रही है, पियोगे?
उसने कोई जवाब नहीं दिया.
एक रेस्तरा में बैठ के मैंने २ चाय के आर्डर दिए, तो वो चौक के बोला, अरे नहीं भैयाजी , आप पीजिये, मैं चाय नहीं पीता,
मैनें बोला, की पीते ही नहीं? या कुछ और बात है?
बोला, अरे भैयाजी ऐसा नहीं है, लेकिन सुबह बस १ चाय लेता हु, और जब तक बहुत मजबूरी न हो,मैं बाहर नहीं खाता-पीता, अभी अभी ट्रेन से उतरा तो थोडा सा सत्तू खा लिया है, जोमेरी माँ ने दिया था, ये सही भी रहता है, और सेफ भी है.
मैंने कुछ नहीं कहा पर मुझे लगा की ये मेरा भी विश्वास नहीं कर रहा है.
सही भी था,इस अजनबी सहर में हरेक का भरोसा करना भी तो नहीं चाहिए,
चाय ख़तम हो गई, मेरी यात्रा फिर शुरू हो गई. एक छोटा सा बस स्टॉप के पास पहुच कर वो बोला, बस यही उतार दीजिये,यहाँ से स्कूल पास में ही है, मैंने पता कर लिया है, यही पर रात काट लूँगा,और सुबह आसानी से पहुच जाऊँगा.
बाईक से उतर कर वो बहुत अहसान मंद हुआ और मेरा तहे दिल से अभिवादन किया, मैंने उसे कल के एक्साम के लिए जब बेस्ट ऑफ़ लक कहा तो उजुमियत में मेरे पैरों में गिर पड़ा.
फिर वो अपने राह और मैं अपने राह चल दिया.
इस बात के तीन साल बीत गए,
एक दिन फिर उसी से मेरा सामना हुआ, उसी जगह, पर इस बार वो शहर से अनजान नहीं लग रहा था, मुझे देखते ही पहचान गया, मेरा अभिवादन किया, तो मैंने पूछा की कैसे हो भाई,? बड़ी मायूसी से जवाब आया, ठीक हु भैया जी. आप कैसे हैं,?
मैं बोला की ठीक हूँ, यहाँ क्या कर रहे हो, बोला, भैया जी, अब मैं यही रहता हु, कल फिर से एक एक्साम है, उसी के लिए सेंटर देखने आया हु, सोचा की पहले से देख लिए तो ठीक रहता है,
"क्यूँ? तीन साल से बाद फिर से एक्साम?
अरे नहीं भैया जी, इन तीन सालों में पता नहीं कितने एक्स्जाम दिए है, बसयु समझ लीजिये ली एक ख़तम होता है और दूसरी की तैयारी शुरू हो जाती है..लेकिन सेलेक्सन नही हुआ अभी तक.
"सेलेक्सन क्यों नहीं हुआ?
हम जैसों का सेलेक्सन नहीं होता भैया जी.
क्यों? तैयारी ठीक से नहीं होपाती?
"ऐसा नहीं है भैयाजी.! इस देश में हर छोटी बड़ी नौकरी या तो पैसों से मिलती है या फिर सोर्स से, हम जैसों के पास न पैसा है सोर्स? पेपर तो देखते ही होंगे आपन,रोज लगभगकई  नौकरियों के एक्साम के पेपरआउट होते रहते है, जिनका पता चल जाता है, तो वो पेपर में आ जाता है, जिनका नहीं, उनमें जुगाड़ वालो का सेलेक्सन तय होता है, सब पैसे के लिए ह तो हो रहा है,
मैं बोला" लेकिन अच्छी मेरिट और मेहनत वाले भी तो सेलेक्ट होते है?
"ऐसे लोग बहुत कम हैभैया जी, किस्मत भी कभी कभी नक़ल जुगाड़ वालों से हार जाती है, मैं जानता हु मेरा सेलेक्सन कभी नहीं होना है.
"तो फिर इतने दूर एक्साम देने क्यों आ जाते हो?
"ऐसा है भैया जी! जब तक रिजल्ट आउट नहीं होता, मन में एक आस लगी रहती है की क्या पता इस बार हो जाए, लेकिन रिजल्ट के बाद जब एक आस टूट जाती है तोअगली विज्ञप्ति के साथ नई उम्मीद जग जाती है, अब तो मेरा ये अंतिम प्रयास है क्यों की इसके बाद मैं ओवर एज हो जाऊंगा."
फिर वापस क्यों नहीं जाते? मैंने पूछा.
आँखों भर आई उसकी, जिसको छिपाने के लिए सर झुका लिए उसने और धीरे से बोला." भैया जी, बचपन से मैं काफी अच्छा था पढने लिखने में, पिता जी ,माँ बहने सभी सोचते थे की कुछ अच्छा कर जाऊंगा, मेरी माँ को मेरे ऊपर गर्व था, सारे अध्यापक बहुत प्यार करते थे मुझे और आज भी मिलने पर गले लगा लेते है. लेकिन जब पूछते है की क्या करते हो,मुझसे कोई जवाब देते नहीं बनता, सारी उम्मीदें टूटती जा रही हैं मेरी, सोचा की जब एक अंतिम प्रयास बचा है तो कर ही लूँ, क्या पता हो जाए? नहीं तो सारी उम्र लगेगा की एक प्रयास बचा था कर लिया होता हो क्या पता तकदीर बदल जाती, बस खाली मन की तसल्ली के लिए बाबू जी.. और कुछ नहीं..
अपनी बात पुरी कर के बिना मेरे प्रत्युत्तर के वो धीरे से चल दिया, मैं उसे देखता रहा,
सोचता रहा उसके भविष्य के बारे में, शायद अपने भारत महान के बारे में..
सादर..

No comments:

Post a Comment